केओ कॉलेज में चोरी,ताला तोड़ मोबाइल व लैपटॉप ले उड़े चोर
गुमला, मई 22 -- गुमला प्रतिनिधि। केओ कॉलेज गुमला में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कॉलेज कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे सामानों को अस्त-व्यस्त कर दिया और मोबाइल व लैपटॉप लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब कॉलेज कर्मी कार्यालय खोलने पहुंचे।कर्मियों ने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चोरों ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन के मुख्य लोहे के ग्रील को कटर या किसी भारी औजार से काटकर अंदर प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- विद्यालय में चोरी का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद फाइल रखने वाले कमरों में जाकर फाइलों को इधर-उधर बिखेर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.