बुलंदशहर, अगस्त 10 -- हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत सोमवार को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स और संकाय सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संकाय सदस्यों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। वंदे मातरम् की गूंज से पूरा मेडिकल कॉलेज परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर हो गया। इसके पश्चात निकाली गई रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- फूलपुर में निकाली गई तिरंगा रैली मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने प्रतिभागियों के उत्साह की ...