नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। 'मैग्नेट वाइंडिंग वायर' बनाने वाली कंपनी केएसएच इंटरनेशनल अपने आरंभिक सावजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 710 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह 16 दिसंबर को सदस्यता के लिए खुलेगा। इस निर्गम का मूल्य दायरा 365-384 रुपये प्रति शेयर है। इसके लिए एंकर यानी बड़े निवेशक 15 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। ताजा निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अपने सुपा संयंत्र का विस्तार करने, सामान्य कंपनी उद्देश्यों आदि में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...