नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने खिलाफ एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। डीसी के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने जीटी की नाक में जमकर दम किया। वह महज 8 रनों से शतक से चूके। बतौर ओपनर उतरे राहुल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 52 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के हैं। वह आईपीएल में छठे शतक से चूकने के बाद एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, राहुल आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पर 90 प्लस स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह तीसरी बार नर्वस नाइंटीज (90 से 99 रनों के बीच आउट होना) का शिकार हुए। ऋतुराज गायकवाड़, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर भी तीन-तीन बार 90 प्लस स्कोर पर विकेट गंवा चुके हैं।डेविड वॉर्नर का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.