नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए 3 अनौपचारिक टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय टीम 113 रनों पर ढेर हो गई थी। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल जो सीनियर टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ए की टीम ने इसका फायदा उठाते हुए पहले दिन ही भारत ए पर बढ़त हासिल की। दूसरे दिन भारतीय टीम कमबैक करने में कामयाब रही। भारत ने न्यूजीलैंड ए को 317 के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि बढ़त उनके पास काफी हो गई थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। हालांकि भारत अभी भी 98 रन पीछे हैं। यह भी पढ़ें- 'उसके बस की बात नहीं', वैभव सूर्यवंशी को ले...