नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 150 रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लोकेश राहुल ने विस्फोटक शतक जड़ा। वे शतक पर ही संतुष्ट नहीं हुए बल्कि उन्होंने 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और 9 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा। यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने छीनी अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप, रेस में संजू-गिल समेत ये बैटरकेएल राहुल ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस पारी के साथ ना सिर्फ आईपीएल में 150 रन की पारी खेलने वाल...