नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- KL Rahul Most Runs in IPL History: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 13 रन बनाते ही एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। केएल राहुल का कैच शुरुआत में शशांक सिंह ने छोड़ा, मगर इसके बाद उन्होंने पंजाब को कोई मौका नहीं दिया। खबर लिखे जाने तक राहुल 19 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। नीतिश राणा के साथ उनकी साझेदारी 50 रन की हो गई है। केएल राहुल आईपीएल 2026 में 200 से अधिक रन बना चुके हैं। DC vs PBKS Live Score यहां देखें एक क्लिक में केएल राहुल पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 रन बनाते ही आई...