केएल मेधावी छात्र विवान को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
मेरठ, मई 30 -- उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है। सम्मान समारोह में मेधावियों को मुख्यमंत्री द्वारा एक जून को लोक भवन, लखनऊ के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केएल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा-10 के छात्र विवान अग्रवाल का चयन किया गया है। छात्र विवान पुत्र गौरव अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने गणित में 100, साइंस 100, सोशल साइंस 100, संस्कृत 99, इंग्लिश 98 और आईटी में 100 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा जनपद स्तर पर भी अटल सभागार में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कक्षा दस में 10 व 12वीं में 11 मेधावी, कुल 21 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.