सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चयन समिति की बैठक प्रताप मार्केट स्थित संस्था कार्यालय में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार और दिल्ली से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अन्य सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। सर्वसम्मति से संस्थापक केएल अरोड़ा को आगामी कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी रंजन गुप्ता ने बताया संस्था विस्तार और विभिन्न प्रदेशों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए केएल अरोड़ा उपयुक्त नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। केएल अरोड़ा ने कहा संस्था पूरे देश में विस्तार कर वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर संगठित करना है। जल्द विभिन्न राज्यों में कार्यकारिणी गठन की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...