रुडकी, मार्च 10 -- केएलडीएवी कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने इसका शुभारंभ आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया, जो आशाओं और शुभकामनाओं के प्रतीक हैं। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं को समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास का अच्छा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को गांवों में समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.