नैनीताल, मई 30 -- नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी एक जून से नैनीताल स्थित मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर होगा। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि धरना संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति और संयुक्त कर्मचारी महासंघ के सहयोग से होगा। पांच मई 2026 को पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की जवाबदेही तय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- केएमवीएन कर्मचारी एक जून से देंगे धरना यह भी पढ़ें- संयुक्त मोर्चा कल रखेगा सामूहिक अवकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...