फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- पलवल,सरसमल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर मिंडकोला टोल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेवाड़ी के कतोपुर के रहने वाले कमल यादव ने पुलिस को बताया कि उनका भाई शरद यादव रेवाड़ी में ही एक निजी कंपनी में चालक था। शरद अपनी बाइक से सोमवार सुबह घर से वृंदावन दर्शन के लिए निकला था। रात में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि शरद घायल अवस्था में पलवल के सरकारी अस्पताल में है।मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शरद की मौत हो चुकी है। हादसे के वक्त शरद के बैग में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। बताया जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर मिंडकोला टोल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदा...