केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मेरठ के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
मेरठ, जून 28 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम सड़क हादसे में मेरठ के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पीपली गांव के पास उस समय हुआ जब परिवार कार से मेरठ से कलायत (कैथल) जा रहा था। मृतकों की पहचान गणपति एन्क्लेव मेरठ निवासी पवन कुमार गर्ग (65), उनकी पत्नी शकुंतला (62) और उनकी बेटी अंजू बंसल (44) के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी में सवार शिवम (यमुनानगर निवासी) गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार मेरठ से सोनीपत के लिए रवाना हो गया है。
हादसे का विवरण बताया गया कि परिवार मेरठ से स्विफ्ट कार से कलायत जा रहा था। शनिवार शाम जैसे ही उनकी कार पीपली गांव के पास पहुंची, तभी वहां सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.