आदित्यपुर, जनवरी 6 -- गम्हरिया। केएमपीएम स्कूल जमशेदपुर के 1983 बैच के छात्रों की ओर से सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विभिन्न गांवों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इसके तहत गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह पंचायत में शिविर लगाकर 170 ग्रामीणों को कंबल उपलब्ध कराया गया। वितरण समारोह में बांधडीह के मुखिया सिनी बोयपाय, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रधान, ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर महतो, यदुनाथ महतो, नाजिर गागराई और समाजसेवी इंद्रा हेंब्रम ने कंबल का वितरण किया। केएमपीएम-83 बैच के सुनील भूषण ने बताया कि उनके माध्यम से एक हजार कंबल बांटने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक छह सौ कंबल का वितरण हो चुका है। इससे पूर्व राजनगर के डुमरडीहा में 150 कंबल का वितरण किया गया था। इस अवसर पर मनोज, अजय, मोहन, ब्रिज भूषण, प्रमोद, रत्नाकर आदि उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.