जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों और संकाय सदस्यों को प्रकृति के संवर्धन के संकल्प के साथ एक मंच पर लाने का कार्य किया।समारोह के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्राचार्या डॉ. रीता कुमारी ने पर्यावरण की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना केवल एक दिन का कर्तव्य नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यह भी पढ़ें- एन.आर. सरकारी 2 उच्च विद्यालय, सरायकेला-खरसावां में विश्व पृ...