कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (केएफसीएल) ने कर्मचारियों को वापस नौकरी रखने से मना कर दिया है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि जब फैक्ट्री पूरी तरह बंद है, तो काम कैसे दिया जा सकता है। कंपनी प्रबंधन की दो टूक से कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। घाटे के चलते केएफसीएल में बीते दो वर्षों से उत्पादन बेपटरी हो गया था। आखिरकार, प्रबंधन ने कर्मियों को नौकरी से सेवामुक्त करते हुए वेतन व अन्य देनदारियों का हिसाब-किताब कर दिया। कंपनी से सेवामुक्त किए जाने से कंपनी के कर्मचारियों ने हाईकोर्ट की राह पकड़ी। कर्मचारी कंपनी में बने रहना चाहते हैं। ताकि भविष्य में कंपनी दोबारा चले, तो काम कर सकें। इन्हीं तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि कर्मचारियों को सेवा में लेने के...