गिरडीह, मार्च 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के केएन बक्शी कॉलेज में सोमवार को शहीद दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पूर्व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि शहीद दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि यह उन अमर क्रांतिकारियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपनी आज़ादी देश के नाम कुर्बान कर दी। उन्होंने हमें सिखाया कि देश के लिए प्रेम और त्याग ही सच्ची देशभक्ति है। उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि- भगत सिंह का मानना था कि इंकलाब जिंदाबाद सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो देश को गुलामी से मुक्त कर सकती है। उन्होंने कम उम्र में ही देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्ति की एक नई अलख जग...