गिरडीह, अप्रैल 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सामाजिक और शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा सोमवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र हाड़ोडीह, कर्माटांड़ एवं अन्य स्थानों पर कॉलेज के प्रशिक्षुओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को गति दी गई। कॉलेज के प्रशिक्षुओं की रैली निकालकर और ग्रामीणों के बीच नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता फैलाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशा के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। युवा पीढ़ी को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है, ताकि आनेवाली पीढ़ी नशे का शिकार नहीं हो। उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि युवा वर्ग में नशे ...