रांची, अगस्त 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और प्रदेश महासचिव महेश सिंह को पार्टी ने शोकॉज किया है। डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। केएन त्रिपाठी के द्वारा सार्वजनिक रूप से कानून-व्यवस्था, पुलिस व गृह विभाग को लेकर बयान दिया गया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि अनुशासन और महागठबंधन धर्म से कोई समझौता नहीं होगा। पार्टी में अनुशासन, सामूहिक जिम्मेदारी और महागठबंधन धर्म सर्वोपरि है। वहीं, महासचिव महेश सिंह पिछले दिनों भाजपा विधायक के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से मुलाकात की थी। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि के रूप में देखा जा रहा है। इन दोनों मामलों पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने चर्चा की और दोनो...