अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णियां से सेवानिवृत शिक्षिका व सरसी थाना क्षेत्र के सिहुली निवासी केंद्रु झा का गुरुवार की संध्या पूर्णियां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्व केंद्रु झा केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा की मां थी। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि स्व केन्द्रू झा एक विदुषी व धार्मिक परायण महिला थी। उनके निधन से सामाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में केएन इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा, प्रो अनिल झा, प्रो प्रदीप ठाकुर, प्रो राज लोक नाथ झा, प्रो संतोष सुमन, प्रो रानी ठाकुर, प्रो सुजाता कुमारी, प्रो उदय मोहन झा, जिला पार्षद प्रतिनिधि अजीत झ...