भदोही, सितम्बर 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं से परिचित कराने को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षारंभ का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहीं कुलसचिव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान कुलसचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के जीवन की नई और महत्वपूर्ण यात्रा का शुभारंभ है। विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु बाला ने किया...