सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता कमला नेहरू विधि संस्थान एवं कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुलतानपुर के तत्वाधान में बाबू केएन सिंह मेमोरियल इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन फरीदीपुर के विधि विभाग में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उप-प्राचार्य डॉक्टर शक्ति सिंह ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी,कमला नेहरू प्रबंधन समूह सदस्य एवं पूर्व उप-प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह,अनिल सिंह ,विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुधाकर शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बाबू के. एन .सिंह, महात्मा गांधी और सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिला विधिक प्राधिकरण सचिव ने मूट कोर्ट, अधिवक्ता के न्यायालय में आचरण ,वाद की बारीकियां एवं विषय वस्तु के ज्ञान ...