सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुलतानपुर। केएनआई उपकेन्द्र के फीडरों की लाइनों के पास ट्री कटिंग, जर्जर जम्पर,जर्जर तार बदलने व अन्य अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपकेन्द्र के सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। जिसके चलते कस्बा,बेचू खां का पुरवा, इमामदीन का पुरवा, लवकुश नगर, पुराना नगर, नयानगर केएनआई, पांचोपीरन,विनोवापुरी, मोलनापुर, रतनपुर,बाबा मजार, आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...