केएनआईसीई करौंदिया में आयोजित की गई कार्यशाला
सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया, विवेकनगर में मंगलवार केा एक कार्यशाला आयोजित की गई। ज्ञान और कौशल के समन्वय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केएनआईसीई व लालडिग्गी के प्री-प्राइमरी तथा प्राइमरी के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ.एनडी सिंह, उपप्रधानाचार्य तन्वी गोयल ने मां सरस्वती तथा बाबू केएन सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके हुआ। इसके पश्चात् विद्यालय के संगीत शिक्षक शैलेंद्र उपाध्याय ने वर दे वीणावादिनी वर दे....सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.