जहानाबाद, जून 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र केऊर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान राजकुमार चौधरी की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कुर्था बाजार में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोपपरिजनों के आरोप मृतक विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर अक्सर प्रताड़ित करता था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतका का मायका गया जिले के नीमचक बथानी में है। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि केऊर गांव निवासी राजकुमार चौधरी से शादी हुई थी। उनका आरोप है की शादी के बाद से ही सोनी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसमें Rs.तीन लाख रुपये नगद और जेवर की मांग अक्सर क...