आगरा, फरवरी 27 -- एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय महिला व पुरुष स्क्वैश प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन सचिव डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि केआर कॉलेज मथुरा महिला एवं पुरुष वर्ग में संयुक्त रूप से विजेता बना। एक्मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना व अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर हरदीप सिंह हीरा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक चौ. सुनील बाबू, चयनकर्ता डॉ. जसवंत व डॉ. धनंजय के साथ डॉ. दलवीर सिंह, विरेंद्र, मुकेश दिनकर, डॉ. बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...