अल्मोड़ा, जून 11 -- रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती छह जुलाई से होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक भाग लेंगे। भर्ती अधिकारी कार्यालय के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31 मई 2024 से 30 जून 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 3951 सरकारी नौकरियां, अब तक आए 41 हजार आवेदन; 23 जून आखिरी तारीख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...