अल्मोड़ा, सितम्बर 22 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र की ब्वाइज स्पोर्ट्स कंपनी में ताइक्वांडो के विलक्षण बच्चों की भर्ती पांच अक्तूबर से शुरू होगी। भर्ती कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमनाथ मैदान में आयोजित इस भर्ती में अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। भर्ती में सभी जाति के बच्चे भागीदारी कर सकते हैं। पांच अक्तूबर को अभ्यर्थी की उम्र आठ से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास निर्धारित की गई है। खेल विभाग के ताईक्वांडो महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विगत एक वर्ष में मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को उम्र में छूट दी जाएगी। उनके लिए उम्र की सीमा अधिकतम 16 साल निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...