पटना, जून 17 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना तहत हमलोगों ने बिहार में एक करोड़ 4 लाख नए लोगों को चिह्नित किया, जिनमें 60 लाख लोग योग्य पाए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 60 लाख गरीब परिवारों को जल्द पक्का घर मिल जाय, केंद्र इसकी मंजूरी दे। मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को लोक सेवक आवास में राज्य के कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठक की। बैठक में राज्य के किसानों की समृद्धि, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करने के लिए कई निर्णय लिये गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए बैकलॉग राशि जारी की है। मनरेगा की सभ...