पटना, अप्रैल 7 -- पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्र सरकार से बिहार में 141 रेलवे समपारों पर सड़क ऊपरी पुल बनाने का अनुरोध किया है। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में मंत्री ने कहा है कि राज्य की सड़कों पर वाहनों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। इस कारण रेलवे समपारों पर लगने वाले जाम से जनमानस काफी कठिनाई होती है। ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी समपारों पर सड़क ऊपरी पुल बनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने बिहार में 219 समपारों पर आरओबी बनाने का निर्णय लिया है। विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे बोर्ड ने 78 आरओबी के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इनमें पूर्व मध्य रेलवे में 54, पूर्व रेलवे में चार, पूर्वोत्तर रेलवे में 17 और पूर...