पटना, मार्च 16 -- केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत बिहार को बकाया मद में 322 करोड़ 72 लाख रुपये जारी किया है। इनमें सामग्री मद के लिए 200 करोड़ तथा प्रशासनिक मद के 122 करोड़ 72 लाख रुपये हैं। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्र से राशि जारी होने के बाद अब इसके बकाया का भुगतान हो सकेगा। मंत्री ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नई प्रणाली एसएनए स्पर्श मॉड्यूल से फिलहाल छूट देते हुए पूर्व में प्रचलित प्रणाली से ही राशि भुगतान की अनुमति केंद्र ने दी है। प्रशासनिक मद में विमुक्त राशि से मनरेगा से जुड़े कर्मियों के लंबित वेतन तथा वर्तमान माह के वेतन का भुगतान होगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार की सरकार ने राज्य की जनता के हित के लिए केंद्र सरकार से सामग्री मद में लंबित कुल राशि 4,393 कर...