नई दिल्ली, मार्च 11 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार उत्तर और दक्षिण भारत के बीच एक नई कनेक्टिविटी देते हुए एक नया 'ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे' बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि यह हाईवे गुजरात के सूरत से आंध्र प्रदेश के कुरनूल तक बनेगा और इसके बनने के बाद दिल्ली और चेन्नई के बीच की दूरी 320 किलोमीटर कम हो जाएगी, साथ ही दिल्ली और मुंबई के बीच लगने वाला यात्रा का समय भी 12 घंटे से कम हो जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए गडकरी ने कहा कि यह हाईवे उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह नया ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे सूरत से शुरू होकर नासिक, अहमदनगर, सोलापुर और कुरनूल तक जाएगा। इसके बाद वहां से आगे यह चेन्न...