हापुड़, सितम्बर 30 -- धौलाना तहसील में पिछले कई दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने पहुंचकर अपने विचार रखे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता को मूलभूत मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। सीएम चौहान ने कहा कि सरकार जनता का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्कूल, अस्पताल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से हटाकर आपसी विवादों में उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, दलित-सवर्ण, आदिवासी-पिछड़ा, किसान और जवान जैसे मुद्दों के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार के कथित झूठे वादों और जुमलों को समझ चुकी है। इस दौरान जाहरवीर मेला समिति के सदस्य अतुल तोमर, मुकेश तोमर, दिनेश तोमर, देवेंद्र तोमर, राहुल तोमर, पंकज तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...