नई दिल्ली, मार्च 29 -- भारत सरकार ने होर्मुज संकट और वैश्विक तनाव के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मिट्टी के तेल की आपूर्ति को आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी गई है।केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों में अस्थायी तौर ढील दी गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इन उपायों से 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घरों में खाना पकाने और रोशनी के लिए मिट्टी तेल की आपूर्ति संभव हो सकेगी। इसका मकसद घरों तक मिट्टी का तेल की आपूर्ति तेजी से हो सके। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित आवंटन के अतिरिक्त 48000 लीटर मिट्टी तेल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे जिलों में मिट्टी तेल वितर...