देहरादून, फरवरी 17 -- । इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इंडिया यानी आईएमएआई ने केंद्र सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय शिमला बाईपास रोड मेहूंवाला माफी में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान ने कहा कि बैठक में स्वर्ण समाज के लिए लागू किये गये यूजीसी कानून के विरोध में केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ रोष प्रकट कर निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया । डा. मुकेश चौहान ने नये यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। डा. चौहान ने कहा कि यह कानून स्वर्ण छात्र छात्राओं के भविष्य को बर्बाद करने वाला है। साथ ही यह अध्ययन केन्द्रों में जातीय संघर्ष , भेदभाव, द्वेष पूर्ण वातावरण पैदा करेगा । इस कानून का दुरुपयोग अन्य वर्ग के छात्रों द्वारा स्वर्ण छात्रों से बदले की भावना से क...