नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सत्य निकेतन में इमारत गिरने को लेकर आप ने सरकारी लारवाही को जिम्मेदार बताया है। ''आप'' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत तमाम नेताओं ने इस हादसे को लेकर अत्यंत दुख व चिंता जताई है। आप ने मांग की है कि केंद्र सरकार दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए। जब छात्रों के लिए हॉस्टल नहीं बनते हैं, तब तक केंद्र सरकार पीजी का किराया दे। यह भी पढ़ें- हॉस्टल नहीं हैं, 40-40 छात्र एक ही पीजी में रहने पर मजबूर; सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर बोले राहुल गांधीहादसे के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों ...