दुमका, अगस्त 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा है। कोयला उत्पादन में झारखंड पहले स्थान पर है जबकि लोहा में दूसरे स्थान पर है। यूरेनियम का भंडार जादूगोड़ा में है। इसके अलावा बॉक्साइट और अभ्रक भी यहां प्रचुर मात्रा में है। राज्य में एक करोड़ पांच लाख भूमि पर खान एवं खनिज है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार झारखंड के साथ अत्याचार कर रही : अशोकखनिज संपदा और इसके प्रभाव उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में खनिज होने से यहां विस्थापन, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हैं। भाजपा की केंद्र सरकार खान एवं खनिज संशोधन विधेयक लाकर झारखंड के साथ अत्याचार कर रही है। अब राज्य सरकार को कि...