दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव छबि बागची की अध्यक्षता में महिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के सितंबर में ही सदन में सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून पास हो गया था। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार जनगणना और परिसीमन का बहाना बनाकर इसे लागू करने से बच रही है। यह देश की आधी आबादी के साथ सीधा छल है। भाजपा इसे लेकर केवल भ्रम फैला रही है। कहा बंगाल में 90 लाख वोटरों का एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काट दिया गया। जहां-जहां विधान सभा की चुनाव होती है वहीं एसआईआर कराया जा रहा है। कहीं न कहीं इससे लगता है कि वोट की चोरी हो रही है।

महिला कांग्रे...