धनबाद, फरवरी 10 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। धनबाद कोयलांचल के मधुबन क्षेत्र में निजी कंपनी को जमीन दिए जाने के विरोध में मधुबन बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनरतले सोमवार को आमसभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के तहत कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब किसानों की जमीन किसी भी हालत में निजी कंपनी को अधिग्रहण के लिए नहीं दी जाएगी। मधुबन मौजा समेत आसपास के दर्जनों गांवों के रैयत पिछले एक माह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। सभा की अध्यक्षता मधुबन पंचायत के मुखिया वंशी महतो और भुदेव महतो ने की। संचालन डेगलाल महतो ने किया। मौके पर टुंडी विधायक मथुरा महतो, निरसा विधायक अरूप चटर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.