गाजीपुर, जून 10 -- गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए। बुधवार को जिले के सभी 34 मंडलों में स्वच्छता, जन संवाद, जन सम्पर्क और मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष ने तुलसीसागर मुहल्ले में जनसंवाद कर कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना भेद भाव सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन ...