केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर म्योरपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन
सोनभद्र, जून 10 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को स्थानीय विकास खंड सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और देश की प्रगति में सरकार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.