संभल, जून 10 -- विधानसभा असमोली क्षेत्र के गांव झंडेवाली मिलक में बुधवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया। हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर देश की प्रगति, खुशहाली, आत्मनिर्भरता और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने यज्ञ की पावन अग्नि के समक्ष राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-यज्ञ इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्य...