पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली का शुभारम्भ डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस मौके पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, डीडीओ संजय कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अन्नपूर्णा मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बीसलपुर छविराम सिंह समेत पीआरडी जवान शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...