मुरादाबाद, जून 18 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड कुंदरकी के ग्राम डींगरपुर में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं तक पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अ...