रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विकास और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बताया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजन...