चाईबासा, सितम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन ने अपने चाईबासा दौरे के क्रम में गुरुवार को पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों का जायजा लिया। संयुक्त सचिव ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिन चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, वहां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संचालित होती हुई पाई गईं, जो संतोषजनक है। निरीक्षण के पश्चात समाहरणालय में पीएम श्री विद्यालयों एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उनके पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त मनीष कुमार ने परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा, पीएम श्...