चतरा, मार्च 30 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के बहेरी गांव स्थित जिरामनी नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार सिंह व संचालन सुमंत कुमार उर्फ मंटू सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा मुखर्जी प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं और पार्टी के जनकल्याणकारी सोच और उनके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उनके सकारात्मक सोच से लोगों को रूबरू कराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। इसे लेकर कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पार्टी के मजबूती को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी किया गया। प्र...