सराईकेला, अगस्त 25 -- सरायकेला। केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई और विभिन्न मुद्दों के विरोध में 27 अगस्त को सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना आयोजित किया जा रहा है। सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।धरने में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन समेत केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चंदा चोरी व खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना 27 को इसके अलावा नीट प...