इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। आगरा डिवीज़न इंश्योरेंस इम्पलाईज एसोसिएशन (एडीआईईए) की इटावा इकाई ने भोजनावकाश के दौरान एलआईसी शाखा कार्यालय के द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की बीमा, बैंक एवं सभी सार्वजानिक उपक्रम विरोधी नीतियों, बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआई तथा भारत के बीमा धारकों की मेहनत से कमाई गयी संपत्ति को विदेशी कंपनियों को सौंपने के कुटिल प्रयासों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। एलआईसी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन आल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाईज एसोसिएशन के आवाह्न पर किये गये इस द्वार प्रदर्शन को बीमा व बैंकिंग क्षेत्र के नौ कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों ने संयुक्त भागीदारी के साथ अपना पूर्ण समर्थन दिया। केंद्र सरकार के द्वारा बीमा क्षेत्र को विदेशी हाथों में सौंपने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.