गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को शहर के सरजू पांडेय पार्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर, महंगी घरेलू और कॉमर्शियल गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर पारदर्शी नहीं हैं और इनके जरिए उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल थोपा जा रहा है। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद उपभोक्ताओं से बिल वसूला जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर व महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की...